RUDRAPUR NEWS: ऊधमसिंहनगर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर रुद्रपुर चर्चाओं में है। हमेशा ही आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चा में रहने वाला रुद्रपुर फिर एक हत्या से दहल उठा है। रुद्रपुर में आहूजा धर्मशाला में शादी में आए रामपुर के एक युवक की पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की सूचना पुलिस को मिली तो देर रात पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अनुसार रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह था। बताया जा रहा है कि संजय पाल पुत्र नंद राम 19 वर्षीय निवासी मिलक रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। देर रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने चाकू से उस पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये।
युवक की हत्या के बाद विवाह समारोह में सनसनी फैल गई। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ घटनास्थाल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में सीओ अभय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खेत में छिपा था जहरीला सांप एक डंस ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
उत्तराखंड : यहां घास काटने गई वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला
देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में अगले माह से शुरू होगी यूटीईटी की प्रक्रिया
देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) प्रशासन की छापेमारी, फायर NOC नहीं मिलने पर 5 कोचिंग सील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला 

