चमोली: औली में इस बार राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप नए अंदाज में आयोजित होने जा रही है। टेक्निकल कमेटी के फैसले के बाद पहली बार प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग स्कीइंग स्लोप पर कराई जाएंगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुख्य नंदा देवी स्लोप पर बर्फ तेजी से पिघल रही है। इसी स्थिति को देखते हुए आयोजन समिति ने प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर कराने का निर्णय लिया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर ट्रैक मिल सके। 12 से 16 फरवरी तक होंगे मुकाबले
विंटर कॉर्निवाल के साथ राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होगी। विंटर कॉर्निवाल का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की ओर से किया जाएगा…जबकि राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की जिम्मेदारी विंटर गेम्स फैडरेशन ऑफ उत्तराखंड संभालेगा। संघ के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल ने जानकारी दी कि बर्फ की कमी वाले हिस्सों में दूसरे स्थानों से बर्फ लाकर स्लोप को तैयार किया जा रहा है।
किस स्लोप पर कौन-सी प्रतियोगिता
नंदा देवी स्लोप के टावर नंबर 8 के शुरुआती प्वाइंट से स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिताएं होंगी।
टावर नंबर 10 के ऊपर से टी-लाइन क्षेत्र में एल्पाइन स्कीइंग मुकाबले कराए जाएंगे।
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे:
प्रथम स्थान – 51,000 रुपये
द्वितीय स्थान – 41,000 रुपये
तृतीय स्थान – 31,000 रुपये
पूरी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को विशेष ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। औली में बदलते मौसम के बीच यह आयोजन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास रहने वाला है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
