चंपावत : चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके जाने से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
गड़ीगोठ गांव निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। वह इन दिनों अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 25 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 9 फरवरी की तड़के करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
वे अपने पीछे पत्नी आशा चंद और दो साल के बेटे कृष को छोड़ गए हैं। कुछ दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं वहां अब मातम पसरा है। गांव के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
आज (मंगलवार) 10 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार बनबसा के शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पूर्व सैनिकों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
हरीश चंद साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में तैनात हैं…जो इस दुखद समाचार के बाद घर लौट रहे हैं। मंझला भाई विदेश में काम करता है। हरीश परिवार में सबसे छोटे थे और 17 फरवरी को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था।
उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
