हल्द्वानी: गांव की महिलाओं ने मिलकर आत्मनिर्भरता की एक सुंदर मिसाल पेश की है। बसंती राणा के नेतृत्व में चल रहा वैष्णवी स्वयं सहायता समूह आज न सिर्फ रोजगार दे रहा है…बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे रहा है।
होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए समूह की महिलाएं इन दिनों प्राकृतिक हर्बल रंग बनाने में जुटी हैं। ये रंग फूलों, पालक, गाजर और चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं। इनमें किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया जाता, इसलिए ये त्वचा के लिए सुरक्षित हैं और बच्चों के लिए भी बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं। लोगों में अब प्राकृतिक चीजों के प्रति जागरूकता बढ़ी है इसी वजह से इन रंगों की मांग बाजारों और ऑनलाइन माध्यमों में तेजी से बढ़ रही है।
यह समूह सिर्फ होली तक सीमित नहीं है। साल भर अलग-अलग त्योहारों के अनुसार काम किया जाता है। रक्षा बंधन पर महिलाएं राखियां बनाती हैं, करवाचौथ पर पारंपरिक ऐपन डिजाइन वाली थालियां तैयार की जाती हैं, दिवाली पर फूल मालाएं बनाई जाती हैं और होली पर हर्बल रंग। इसके अलावा धूप-अगरबत्ती, मसाले, अचार जैसे कई घरेलू और स्वदेशी उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं…जिससे महिलाओं की नियमित आय बनी रहती है।
आर्थिक रूप से भी यह समूह मजबूत बन चुका है। वर्ष में एक बार खेल महाकुंभ के दौरान कैंटीन चलाने का अवसर मिलता है, जिससे खर्च निकालने के बाद लगभग आठ लाख रुपये की आय होती है। वहीं साल भर अलग-अलग उत्पादों की बिक्री से करीब चार लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होती है।
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं का भी सहयोग मिला है। समूह को पंद्रह लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे काम का विस्तार हुआ और ज्यादा महिलाओं को रोजगार देने का मौका मिला।
बसंती राणा और वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की यह कहानी बताती है कि अगर हौसला और मेहनत हो, तो गांव की महिलाएं भी बड़े बदलाव ला सकती हैं। यह सिर्फ एक समूह की सफलता नहीं….बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत तस्वीर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
