Kashipur News: अक्सर शादी के बाद या शादी से पहले दुल्हन के भागने की खबरें आती रहती है। लेकिन काशीपुर में निकाह के महज पांच दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई। ससुरालियों ने जब पुलिस को पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। फिर क्या था नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। उनके पस से जेवर और नकदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह विगत 21 जून 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन करीब 9 तोले आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। मामला दर्ज करने के बाद कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी को सौंपी। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी फरमान ने बताया हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए रुपये नहीं थे। वहीं तय्यबा ने बताया फरमान मुझसे वहां से भागने का दबाव बना रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
