उत्तराखंड: यहाँ जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रायवाला (देहरादून): देहरादून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायवाला के वैदिक नगर के पास जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

ADVERTISEMENTSAd

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान आयुष शाह, निवासी वैदिक नगर, रायवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से रेलवे ट्रैक की ओर गया था। इसी दौरान वह जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत दो की मौत ! तीन घायल
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई…इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें