- दारू पीकर 19 किमी तक दौड़ाता रहा टैक्सी, नशेड़ी टैक्सी चालक ने तीन यात्रियों की जान को खतरे में डाला
अल्मोड़ा। नशेड़ी टैक्सी चालक ने तीन यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। शराब पीकर वह टैक्सी दौड़ाता रहा। यात्री रोकने की गुहार लगाते रहे। करीब 19 किमी बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
घटना सोमवार देर शाम की है। नशे में धुत गिरीश चंद्र, निवासी गुरकुना, गरुड़ाबांज अपनी टैक्सी से तीन यात्रियों को लेकर दन्या के लिए रवाना हुआ था। बारिश के बीच चालक के नशे में होने से यात्री डर गए। उन्होंने गाड़ी धीरे चलाने का निवेदन भी किया लेकिन वह नहीं माना।
करीब 18 किमी दूर बाड़ेछीना के पास पुलिस ने रूटीन की चेकिंग के लिए टैक्सी को रोका लेकिन चालक ने गति और तेज कर दी। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। करीब एक किमी दूर उसे रोकने में सफलता मिल गई। जांच करने पर चालक नशे में मिला। टैक्सी के रुकने पर यात्रियों बाहर निकल आए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
निरस्त होगा डीएल
नशे में वाहन चलाना गिरीश चंद्र को महंगा पड़ गया है। गिरफ्तारी के बाद उसका वाहन सीज हो गया है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि डीएल निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी 

