उत्तराखंड : साथ रहो वरना…’महिला के मना करते ही युवक ने चला दी गोली

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में एक महिला को परेशान करने और उस पर दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक महिला को अपने साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा था और मना करने पर उसने फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर निवासी अजय रस्तोगी को शक्तिफार्म के सुखी नदी पुल के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दन्या पहुंचे सीएम धामी और कर दी घोषणाओं की बारिश, क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात

जांच में सामने आया कि आरोपी काफी समय से महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला के इंकार करने के बाद वह लगातार उसे धमका रहा था। मामला तब गंभीर हो गया जब 12 जून को महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध

आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने दोनों को रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने हथियार निकालकर फायर कर दिया। गोली महिला को छूते हुए निकल गई…जिससे वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कई दिनों तक चली खोजबीन और दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जब शहीद बेटे के घर पहुंचे सीएम धामी, परिवार से मुलाकात के बाद कर दी बड़ी घोषणा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार को जांच के लिए भेजा गया है…और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें