उत्तराखंड: सिखो के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, धामी सरकार ने की ध्वस्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: सिखो के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, धामी सरकार ने की ध्वस्त

उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के सिखो के तीर्थ स्थल श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे अवैध मजार बना दी गई जिसे धामी सरकार के बुलडोजर ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया गया ।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर सिंचाई विभाग की नानक सागर भूमि पर बनी अवैध मजार को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था, भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आज सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए हटा दिया गया।
इस कारवाई में अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के कोई अवशेष नहीं मिले । एडीएम श्री उपाध्याय ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान सरकार ने निर्देश पर जारी है अभी ऐसी अन्य संरचनाओं को भी नोटिस जारी किए गए है।

मुख्यमंत्री धामी का बयान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अभी तक हमारी सरकार ने 12 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त किया है। हम उत्तराखंड का देव सांस्कृतिक स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे ये अभियान जारी रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

अभी तक सैकड़ों मजारे हटी

धामी सरकार ने सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई 593 अवैध मजारों और 42 अन्य धार्मिक संरचनाओं को अवैध मानते हुए उन्हें हटाया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें