*एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ की बड़ी कार्यवाही — 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त
गिरफ्तार**एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही**• 16.560 किलो डोडा, देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार**• वाहन चेकिंग के दौरान सिरौली कला क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी**• नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने हेतु गहन जांच के निर्देश**• पिछले 8 माह में एस0ओ0टी0एफ0 द्वारा बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व गोलियां बरामद*मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के कुशल निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा अपराध एवं नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 07-05-2026 को कुमायूँ परिक्षेत्र में गठित एस0ओ0टी0एफ0 एवं थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही की गई। वाहन चेकिंग के दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत सिरौली कला के पास अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*अभियुक्त का विवरण :*आकिब पुत्र मुख्तायर अहमदनिवासी – वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर*बरामदगी का विवरण :*16.560 किलोग्राम डोडा01 देशी तमंचा315 बोर के 10 जिंदा कारतूस01 मोटरसाइकिल (बुलेट) *कार्यवाही का विवरण :*अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश :*पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदया द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया है कि अभियुक्त से गहन एवं विस्तृत पूछताछ कर यह सुनिश्चित किया जाए कि अवैध डोडा, देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस की आपूर्ति कहां से की जा रही थी तथा किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही थी। साथ ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
*एस0ओ0टी0एफ0 की पूर्व कार्यवाही (पिछले 8 माह) :*रेंज एस0ओ0टी0एफ0 द्वारा विगत 08 माह में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें अब तक कुल 794 नशीले इंजेक्शन, 44,170 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्यवाही कुमायूँ पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*पुलिस टीम :*एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ टीम एवं थाना पुलभट्टा पुलिस टीम (जनपद ऊधमसिंहनगर) द्वारा संयुक्त कार्यवाही।कुमायूँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी हैं तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक.. 
