घर के अंदर अब्बू को दफनाकर बना डाली मजार, मेयर और अधिकारियों के उड़े होश
खेड़ा स्थित चांद मस्जिद के पास सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम, मचा हड़कंप

रुद्रपुर। शहर के खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों के सामने ऐसा मामला आया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से अब्बास नाम के व्यक्ति ने अपने अब्बू को सरकारी भूमि पर स्थित घर के अंदर दफनाकर वहां मजार का स्वरूप दे दिया। इतना ही नहीं, किसी को भनक न लगे इसके लिए मजार को पन्नी डालकर ढकने का भी प्रयास किया गया, ताकि वह काफी पुरानी प्रतीत हो।मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में किसी भी रूप में “लैंड जिहाद” को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस प्रकार के मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और कई एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में सामने आया यह मामला बेहद गंभीर है, जहां कुछ दिन पहले तक खाली भूमि थी और अब वहां मजार का स्वरूप दे दिया गया।महापौर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का निधन हुआ था तो उसे निर्धारित कब्रिस्तान में दफनाया जाना चाहिए था, लेकिन सरकारी भूमि पर इस तरह कब्जा करना गलत है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा। प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को नोटिस दिया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
