Rudrapur Accident News: एक ओर यूपी के हाथरस में भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड के रूद्रपुर में निजी स्कूल की एक बस ने सड़ किनारे खड़ी महिलाओं को रौंद दिया। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने मामले की जानकारी ली।
घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जहां एक निजी स्कूल की बस संख्या यूके06पीए 1112 रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस कॉलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व. बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतका मीनू के देवर नारायण मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की 
