सहसपुर(देहरादून): सहसपुर थाना क्षेत्र में माजरी गांव के पास फोरलेन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई…जब एक चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई। घटना में कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बाहर निकाल लिया…जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार में लगी आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि लोग बस दूर खड़े होकर मंजर देखते रह गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि कार चालक देहरादून से हरबर्टपुर की ओर जा रहा था। वह मूल रूप से गंगोह, सहारनपुर का रहने वाला है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

