nabalik ne bhara sindur

उत्तराखंड: यहाँ नाबालिग की मांग में सिंदूर भरते ही युवक ने खोया आपा, फिर किया जो काम…सब रह गए दंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विकासनगर: शहर की एक बस्ती में रविवार को दिनदहाड़े एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने और उसे उठाकर ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और जबरन खींचते हुए ले जाने लगा।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad

पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे वह और उसका पति किसी काम से बाहर थे। घर में बेटा सो रहा था और किशोरी पास के एक घर में खेलने गई थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला बरोटीवाला निवासी आकिब मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

मां ने आरोप लगाया कि आकिब ने उनकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए और जब वह विरोध करने लगी तो उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। इतना ही नहीं वह लड़की को खींचते हुए ले जाने की कोशिश करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन

किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों को रोकने के दौरान आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें