हल्द्वानी: माघ मास के शुभ अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कुसुमखेड़ा चौक पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के बीच एकता को बढ़ावा देना और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया, सुरेंद्र नरूला, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा बत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री भुवन भट्ट, तेज सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी ने किया। उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुट होकर सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश सचिव संजय बिष्ट, चंदन बिष्ट, तरूण वानखेड़े, महिला जिलाध्यक्ष कंचन रौतेला, जिला प्रभारी मंजू शाह, मंजू भट्ट, अंजू पांडे, बबीता जोशी, बबीता हलधर, नीता गुप्ता, तरनजीत कौर, रेनू डसीला, रेनू शर्मा, अनिता जोशी, माया तिवारी समेत अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मिलकर खिचड़ी का आनंद लिया और व्यापारिक व सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल व्यापारिक संबंधों को मजबूत करते हैं….बल्कि समाज में सहयोग, भाईचारा और मेलजोल की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
