Champawat- चंपावत जनपद के बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी की महिला दरोगा को बुधवार कैंटर ने थाने के गेट के सामने ही टक्कर मार दी, जिससे महिला दरोगा की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा आने वाले दिसंबर में रिटायर होने वाली थी। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां देखा जा सकता है कि महिला दरोगा सड़क पर खड़ी है लेकिन तेज रफ्तार ट्रक चालक महिला दरोगा को रौंद दिया।
बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा के लिए थाने से बाहर निकली ही थी। इस बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उनको थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया।

कुछ साथी पुलिस कर्मी महिला दरोगा को लेकर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ साथी पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया।
महिला दरोगा विजय लक्ष्मी 1983 में कांस्टेबल पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वह विभिन्न जनपदों में सेवाएं देने के बाद 2019 में बनबसा थाने में विशेष श्रेणी महिला दरोगा के पद पर पदोन्नत हुई। पति श्याम राम बनबसा आर्मी कैंट में तैनात हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
