Tehri Garhwal News: उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यही वजह है कि आए दिन पहाड़ के किसी न किसी कोने में जंगली जानवरों का कोई न कोई शिकार हो रहा है। पिछले दो-तीन सालों में पर्वतीय इलाकों में बाग और गुलदार ने दर्जनों लोगों को अपना निवाला बनाया है ।खासकर मासूम बच्चे इसके शिकार बने हैं अब तक मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग सिर्फ किताबी ज्ञान और खानापूर्ति करता आया है। यही वजह है कि इन घटनाओं में रोक लगने के बजाय मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं और इसका खामियाजा मासूम लोगों को उठाना पड़ रहा है ।ऐसी ही खबर टिहरी गढ़वाल से आई है जहां एक बार फिर 13 वर्षीय मासूम को गुलदार ने मार डाला।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के बाल गंगा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की रात गुलदार ने 13 साल के एक किशोर को निवाला बना लिया।देर रात दो बजे किशोर का शव जंगल से बरामद किया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में दहशत व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम मयकोट गांव में दोस्तों के सात खेलने के बाद घर लौट रहे 13 वर्षीय अरनव चंद पुत्र रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी को गुलदार उठा कर ले गया।
रात को जब अरनव घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्च ऑप्रेशन के बाद रात दो बजे मृतक बालक का शव घर से एक किमी दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
