पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें छह योजनाओं का लोकार्पण और पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल था।
धामी ने कॉलेज का नाम श्री गुणानंद के नाम पर करने, विभिन्न मोटर मार्गों, पम्पिंग योजनाओं, पशु सेवा केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की घोषणाएं की। उन्होंने अमर शहीदों के नाम पर स्थानीय मार्गों के नामकरण का भी ऐलान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और ओखली में धान कूटने, सिलबट्टे पर चटनी पीसने और मट्ठा बिलोने जैसी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी।
धामी ने शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा, शहीदों के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये, भूमि खरीद पर 25% स्टांप ड्यूटी छूट, और सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों की प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने दंगा विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, ऑपरेशन कालनेमि और नकल विरोधी कानून जैसे कदमों का भी जिक्र किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
