नैनीताल: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने परिवार के साथ सरोवर नगरी नैनीताल के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा रही हैं। उर्वशी यहां कुछ वक्त शांति और सुकून से बिताने पहुंचीं…जहां उन्होंने नैनी झील में नौकायन किया और पहाड़ी ठंडक का मजा लिया।
नौकायन के दौरान उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। कई फैन्स ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। उर्वशी ने बताया कि वह इस बार नैनीताल में शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। उन्होंने कहा मेरा बचपन नैनीताल में बीता है..यहां आकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।
इससे पहले अभिनेत्री ने बाबा जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा के चितई मंदिर और नीम करोली महाराज के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली।
नैनीताल पहुंचने के बाद उर्वशी ने भूटिया मार्केट में शॉपिंग की, फेमस मोमोज का स्वाद लिया और बाल मिठाई व सिंगोरी जैसी पारंपरिक मिठाइयों का भी आनंद उठाया। वहीं जब उनसे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
