DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड: सोशल मीडिया रील देख 22 साल के युवक ने की चेन स्नेचिंग, गिरफ्तार !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून पुलिस ने बल्लूपुर के पास से 22 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार किया है…जिसने पटेल नगर में दुपट्टा मार्केट के पास एक महिला की सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार की भरपाई के लिए उसने यह घटना की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर ही वारदात की तैयारी की। घटना के दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट हटा दी और पहचान छिपाने के लिए हेलमेट भी नहीं उतारा।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने छीनी गई चेन को बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल न होने के कारण असफल रहा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और बरामद चेन उसके घर से जब्त कर ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें