अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी देवेंद्र पींचा शनिवार को खुद सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने पैदल नगर का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों को रोका गया और उन्हें निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने आगे से नियमित रूप से हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी। इसी दौरान नगर की विभिन्न पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया और यातायात व्यवस्थाओं को परखा गया।
डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि यह अभियान लोगों के व्यवहार में सुधार और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी चालान की कार्रवाई की गई है, लेकिन इस बार लोगों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हैलमेट बांटा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 

