हरिद्वार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग अब सीधे जनता से जानकारी जुटाएगा। सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी सोमवार को हरिद्वार स्थित डाम कोठी में जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों, अभिभावकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से तथ्य और साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। जनसुनवाई दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति, जो परीक्षा से संबंधित जानकारी रखता है, आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकेगा।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रत्यक्ष जानकारी जुटाकर जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि आयोग प्राप्त सभी तथ्यों का परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा, जिससे भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

