देहरादून- संविदा पर नौकरी अब घर बैठे मिलेगी, ऐसे कराना होगा पंजीकरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में सरकारी विभागों में संविदा पर नौकरी के लिए अब बेरोजगार युवाओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्हें सेवायोजन विभाग की आउटसोर्सिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा, जरूरी औपचारिकताओं के बाद अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में उपनल और पीआरडी के माध्यम से सरकारी विभागों में संविदा के तौर पर भर्तियां होती हैं। अब तक विभाग जरूरत के हिसाब से इन्हें पत्र भेजते हैं और दोनों एजेंसी युवाओं का चयन करना और विभागों को भेज देती है। इस प्रक्रिया में युवाओं को विभागों व उपनल और पीआरडी के दफ्तरों के बीच चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ उपनल से सिर्फ पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की भर्ती होती है, तो वही पीआरडी के जरिए कुछ ही पदों पर भर्ती होती है ऐसे में ऐसी आउटसोर्सिंग एजेंसी की जरूरत महसूस हुई है जो सभी पदों पर भर्ती करा सकें बीते दिनों कैबिनेट में इसका निर्णय भी हुआ था कि सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया जाएगा।

सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन के मुताबिक एनआईसी की मदद से सेवायोजन आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए वेबसाइट तैयार कर रहा है इसमें नौकरी देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया गया है कि सेवायोजन की वेबसाइट पर युवाओं को पंजीकरण कराना होगा। उनको शैक्षिक योग्यता समेत अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद कोई भी विभाग जब सेवायोजन के रिक्त पदों की संख्या भेजेगा, तो उस शैक्षिक योग्यता वाले लोगों के नाम की लिस्ट तैयार हो जाएगी यह सूची विभाग को जाएगी और चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें