ऋषिकेश: मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास देर रात विवाद के दौरान 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी की दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर ने चाकू से हत्या कर दी।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार दोनों युवक शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और अक्षय ने चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में कई बार वार किया। लहूलुहान अजेंद्र को पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले के बाद परिजन और आसपास के लोग एम्स में जमकर हंगामा करते नजर आए। पोस्टमार्टम के लिए विरोध किया गया…लेकिन समझाने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
स्थानीय लोगों के गुस्से का असर ठेके के बाहर भी दिखा। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत मौके पर पहुंचे और प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की वजह से क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और उन्होंने दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की।
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अजेंद्र कबूतर पालने का शौक रखते थे। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अक्षय ठाकुर को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि शरीर पर कितने वार हुए हैं।
खाराश्रोत स्थित शराब की दुकान के पास सैकड़ों ठेली और रेड़ी लगी हैं…जहां लोग अवैध रूप से शराब पीते और हंगामा करते हैं। पुलिस कई बार चालानी कार्रवाई कर चुकी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
