उत्तराखंड- (दुःखद) यहां सर्च अभियान में मिले 8 और 10 साल के दो बच्चों के शव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत टनकपुर के शारदा घाट में डूबे दो बच्चों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं। एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत चार दिन से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।घटनाक्रम के मुताबिक दिनाँक 28 फरवरी 2023 को कोतवाली टनकपुर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था कि शारदा नदी में दो बच्चे डूब गये है जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।सूचना प्राप्त होते ही SDRF फ्लड टीम द्वारा अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र गिरि के हमराह मय डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

घटना के बाद से ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अलग-अलग संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग कर गहन सर्चिंग की जा रही थी।विगत 05 दिनों से SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग करते हुए आज दिनाँक 04 मार्च 2023 को दोनों बच्चों के शवो को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए

उक्त दोनों बच्चे दिनाँक 28 फरवरी 2023 को नदी में नहाने आये थे व नहाते समय अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गये थे।मृतक बच्चों के नाम :-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र

श्री अमित कश्यप उम्र – 8 वर्ष, श्री हरीश कश्यप।
निवासी :- टनकपुर चम्पावत।
अंकित कुमार उम्र – 10 वर्ष, फरीदपुर बरेली।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें