Uttarakhand News: कोटद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। जिसके बाद किशोरों के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। आशंका जताई जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों किशोर स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे।
बता दें कि मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। कुंभीचैड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे रहे। शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचैड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद लोग लगातार उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका कही पता नहीं चला। आज सुबह तीनों के शव बरामद हुए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
