देहरादून- उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 12 सितंबर को राज्य के 2 जनपदों बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए जारी 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून , उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर देहरादून टिहरी चमोली समेत तमाम जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
वहीं 13 सितंबर को नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
14 और 15 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा 14 तारीख को ही राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है।मौसम विभाग ने 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी ,चमोली ,उत्तरकाशी ,नैनीताल , चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
