देहरादून- उत्तराखंड में एएनएम और जीएनएम कोर्स करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सरकार ने इन दोनों ही कोर्सों के संचालन को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। साथ ही इन कोर्सों में एडमिशन के साथ नए कॉलेजों की मान्यता की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के 28 कॉलेजों के साथ ही हजारों युवाओं को भी बड़ी राहत मिली है।
दरअसल सरकार ने 2021 के बाद राज्य में एएनएम और जीएनएम के कोर्स बंद करने का निर्णय लिया था। 2020 में इस मामले में निर्णय लिया गया और 2022 में इसका नया सत्र शुरू नहीं होना था। नर्सिंग के क्षेत्र में हायर डिग्री कोर्स उपलब्ध होने और उन्हें प्राथमिकता देने की वजह से धीरे धीरे कर डिप्लोमा कोर्स का संचालन बंद करने के लिए ऐसा किया जा रहा था। लेकिन मार्च 2022 में कोविड-19 के बाद सरकार की प्राथमिकता बदल गई और स्वास्थ्य व स्वास्थ्य शिक्षा शीर्ष प्राथमिकता में आई इस बीच एएनएम और जीएनएम कोर्स करने के इच्छुक युवाओं की भी डिमांड बढ़ी। यही वजह है कि सरकार ने मौजूदा सत्र के साथ साथ आगामी आदेशों तक दोनों ही कोर्स का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

