उत्तराखंड-(दुःखद हादसा) सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, तीन घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत बाजपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बाइक व कार की भिड़ंत में मामा और भांजे की मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।रविवार की शाम नेशनल हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के पास गांव की तरफ क्रास कर रही कार व केलाखेडा की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार इमरान 20 वर्ष पुत्र फिरासत, अरहान 03 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं रिजवाना 22 वर्ष, नूर 04 वर्ष पुत्री ईजा व मेहबूब अली बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

  • बहन व उसके बच्चों को ले जा रहा था घर

नगर पंचायत केलाखेडा निवासी इमरान अपनी बहन रिजवाना व उसके बच्चों को मायके से ससुराल दोराहा छोड़ने जा रहा था कि हाईवे पर आर्सल पार्सल गांव की तरफ मुड़ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। जिसके चलते आस-पास के लोगों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बाजपुर लाया गया, जहां एक बच्चे सहित दो को मृत घोषित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
Ad

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली है, जबकि चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना से स्वजनों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित पकड़ लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें