उत्तराखंड- यहां टैंक साफ करने पहुंचे मजदूर हो गए बेहोश, 6 लोग आए जहरीली गैस की चपेट में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • टैंक साफ करने के दौरान आधा दर्जन मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

रुद्रपुर– उधमसिंहनगर के पंतनगर स्थित सिडकुल की एमएमटी फैक्ट्री में ईटीपी टैंक साफ करने के लिए टैंक में उतरे छह मजदूरों की हालत खराब हो गई। टेंक में सफाई के लिए उतरे मजदूर की जहरीली गैस के चलते एक के बाद एक तबीयत बिगड़ गई और एक-एक करके मजदूर बेहोश हो गए। जिसके बाद देखते ही देखते 6 मजदूर इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जिससे फेक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बेहोशी की हालत में मजदूरो को रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.।. जहां पर 5 मजदूरों को डॉक्टरों की टीम की देखरेख में आईसीयू में भर्ती किया गया है तो वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसको वेल्टीनेटर पर रखा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मचा है। पंतनगर पुलिस ने फैक्ट्री पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। बेहोश मजदूर यूपी और रुद्रपुर के बताए जा रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें