रामनगर- उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अब ताजा मामला रामनगर से सामने आया है, जहां शादी समारोह से वापस लौट रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके अग्रवाल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई । घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि रामनगर रोड निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके अग्रवाल और डॉक्टर बी एम गोयल अपने परिवार के साथ काशीपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शादी शामिल होने के बाद वह वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि ग्राम धनोरी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकरा गई। कार पेड़ से टकराने की वजह से पिछली सीट पर बैठे डॉ डीके अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सीने की पसलियां टूट गई, जबकि उनकी पत्नी सुषमा अग्रवाल और कार में सवार डॉक्टर बी एम गोयल की पत्नी आभा गोयल को भी चोटें आई।

डॉ अग्रवाल को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया डॉ अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही आई एम ए पदाधिकारियों सहित अस्पताल के सभी डॉक्टरों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
