पिथौरागढ़। उत्तराखंड की सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में बकरी चराने के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र काली नदी में बह गए हैं। पुलिस नदी किनारे तलाश में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष चंद 44 वर्ष अपनी पत्नी लीलावती और छह वर्षीय पुत्र तनुज के साथ काली नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के ऊपर पहाड़ी पर बकरी चराने गया था। जबकि लगभग दो सौ मीटर दूर लीलावती घास काट रही थी। इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने से पिता संतोष चंद और पुत्र तनुज उसकी चपेट में आकर काली नदी में गिर गए और ऊफान पर आयी नदी में बह गए। दोनों की चीख सुनकर दो सौ मीटर दूर घास काट रही लीलावती पति और पुत्र को बचाने के लिए काली नदी में कूदने वाली ही थी कि नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोका और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी किनारे तलाश में जुटी है। काली नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 


