- चमोली जनपद से दर्दनाक हादसा: ट्यूशन के बहाने घर से निकले दो स्कूली छात्रों की गधेरे में डूबने से मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
गौचर (चमोली): गौचर पनाई क्षेत्र के समीप लोडिया गाड़ गधेरे में नहाते समय दो स्कूली बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा उस वक्त हुआ जब पांच बच्चे ट्यूशन के बहाने घर से निकले और गदेरे में नहाने चले गए।
जानकारी के अनुसार, नहाते समय एक बच्चा गदेरे में बने भंवर में फंस गया, जिसे बचाने के प्रयास में उसके चार दोस्त भी पानी में कूद पड़े। इस प्रयास में दो बच्चे भंवर की चपेट में आ गए और गहराई में डूबते चले गए। बच्चों ने कई बार खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव और भंवर के कारण बाहर नहीं निकल सके।

अपने दो दोस्तों को डूबते देख बाकी तीन बच्चे जोर-जोर से चिल्लाते रहे और मदद के लिए पुकारते रहे, लेकिन उनकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गौरव गुसाईं (निवासी डुंगरी गांव, नारायणबगड़) और दिव्यांशु बिष्ट (निवासी श्रीकोट, गौचर) के रूप में हुई है।
इस दर्दनाक घटना से पूरे गौचर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग 
