accident

उत्तराखंडः (दुःखद)- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, पिथौरागढ़ से रिश्तेदारी में आया था लालकुआं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Kichha News:खबर ऊधम सिंह नगर के किच्छा से है। जहां आज एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी उम्र 19 वर्ष पवन जोशी पुत्र हेम चंद जोशी निवासी दो दिन पहले रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम वह किच्छा होते हुए अपने एक दोस्त के साथ रुद्रपुर जा रहा था। अचानक किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

इस दौरान हादसे में पवन जोशी गंभीररूप से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। आनन-फानन में घायल पवन जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की सूचना पर सिडकुल चैकी पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें