उत्तराखंड-(दुःखद) यहां 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक गम्भीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News- उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला जनपद चमोली के आदिबद्री शिलफाटा के पास का है। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी जहां वह लोगों की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को SDRF ने कडी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया मृतकों की पहचान उमेद सिंह नेगी उम्र – 45, निवासी विकासनगर देहरादून, हिमांशु उम्र – 45, निवासी देहरादून के रूप में हुई जबकि घायल व्यक्ति ललित, उम्र 36 वर्ष, निवासी हल्द्वानी का बताया जाता है।

बुधवार 16 को जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी।

ADVERTISEMENTS

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वैगनआर कार, वाहन नम्बर UK16A9723, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी है । कार में 3 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया एवं शेष दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिस पर एसडीआर टीम ने दोनों ओपो रेस्क्यू कर उन्हें जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने शवों को सब विच्छेदन गृह भेज दिया । रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी.आरक्षी अनूप कुमार. राजेंद्र सैलानी. हर्ष लाल. नरेंद्र लाल. पैरामीडिक्स विक्रम. भूपेंद्र आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें