Roorki News-उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया पति और बेटी की हादसे में मौत हो गई तो पत्नी और दो अन्य बच्चे जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। बहन के घर भात देने के लिए जा रहे एक ही परिवार के पिता व एक बच्चे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तथा पत्नी व दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दरअसल गांव बेहबलपुर हंस वाला निवासी सलमान पत्नी रुखसाना व तीन बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपनी बहन के घर भात देने के लिए जा रहा था, जब मोटरसाइकिल सवार थाना कलियर क्षेत्र के इमली खेड़ा मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को असंतुलित होते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी,
जिससे मोटरसाइकिल सवार सलमान व उसकी पत्नी तथा तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां पर सलमान व उसकी पुत्री मिस्बा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । तथा गंभीर अवस्था के चलते दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिवार में एक साथ दो मौत होने से शोक व्याप्त है। पुलिस ने सलमान व मिस्बा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- (दुःखद) हादसे ने बर्बाद कर दिया पूरा परिवार, पति और बेटी की मौत, पत्नी, दो बच्चे गंभीर”
Comments are closed.



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


Bike में 5 सवारी ले जाने का अंजाम तो बुरा ही होता है