हल्द्वानी : एंटी करप्शन ब्रांच सीबीआई की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को ₹7000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पूरे मामले में सीबीआई की टीम आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमे की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है ।हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा ₹7000 की रिश्वत की मांग की थी जिसपर पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सीबीआई के मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी अपने पास की थी शिकायत के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले की करवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
