लालकुआं- बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार दरपान सिंह कोरंगा की बागेश्वर में हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
एक पखवाड़े पूर्व उन्होंने अपने छोटे बेटे का विवाह किया था, विवाह के पश्चात अपने कुलदेवता को बधाई की पूजा देने के लिए वह अपनी कार से पहाड़ गए हुए थे, इसी दौरान मंदिर से पूजा करके वापस अपने पैतृक घर जाते समय बागेश्वर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दरपान सिंह समेत उनके चार रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यंत हंसमुख स्वभाव के दरपान सिंह बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर क्षेत्र में जनप्रिय थे। यह खबर जैसे ही उनकी पत्नी कलावती देवी, जेष्ठ पुत्र दिल्ली में कार्यरत प्रकाश कोरंगा, बेटी कविता और छोटे पुत्र कैलाश कोरंगा को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया।
सभी का रो रो कर बुरा हाल है, परिजनों का कहना है कि उन्होंने विवाह की खुशी में अपने कुल देवता को पूजा देने के लिए 3 दिन पूर्व दरपान सिंह कोरंगा को उनके पैतृक गांव भेजा था, उन्हें क्या पता था कि अब वापस उनकी लाश ही आएगी। वह 6 माह पूर्व ही भारतीय सेना के आसाम राइफल से सेवानिवृत्त होकर घर आए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
