उत्तराखंड : आरसेटी के 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एसी प्रशिक्षण का समापन, 21 युवाओं ने सीखी तकनीकी दक्षता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल: बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, कुंवरपुर नैनीताल में 29 जनवरी 2026 से संचालित 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 21 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम पूर्ण किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि इस कौशल को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर वे अपनी आय का नया स्रोत विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देकर प्रतिभागी न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं…बल्कि सरकार और आरसेटी के उद्देश्य को भी सफल बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह ने प्रतिभागियों को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के साथ कोल्ड स्टोरेज यूनिट का भ्रमण कराकर रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनिंग की तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमियों से संवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उद्यमशीलता के गुण विकसित किए गए। प्रतिभागियों को बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बधाई) शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया रैंक

देहरादून से आई एनएआर की असेसमेंट टीम जीवन सिंह भंडारी एवं स्माइल खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन किया गया।

संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद भी प्रतिभागी निजी व्यवसाय एवं आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से दो वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मार्च माह में संस्थान द्वारा सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा एवं फाइल मेकिंग, ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड तथा बांस और बेंत उत्पाद निर्माण जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क

प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546, 8630886903 और 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें