- नाले में मिला महिला और तीन माह के शिशु का सड़ा-गला शव,पुलिस जांच में जुटी।
उत्तराखंड (देहरादून)- देहरादून में बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे नाले में सड़ी-गली अवस्था में महिला और शिशु का शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल से दुर्गन्ध आने के बाद स्थानीय लोगों का ध्यान नाले की ओर गया। नाले में शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शिशु करीब तीन महीने का बताया जा रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून में कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत शिमला बाईपास रोड के पास बडोवाला (आर्केडिया ग्रांट) क्षेत्र में सूखे नाले में संदिग्ध अवस्था में एक महिला और तीन महीने के शिशु का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बडोवाला शनि मंदिर शिमला-पाउंटा मेन हाईवे के पास बंद पड़े एक वेडिंग प्वाइंट के पीछे सूखे नाले से पुलिस ने एक महिला और तीन महीने के शिशु का सड़ा गला शव बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने आसपास बदबू फैलने से सूखे लाने में देखा तो वहां एक महिला और शिशु का शव पड़ा हुआ था. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी कोतवाली पटेल नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शवों की शिनाख्त के लिए पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि महिला और शिशु का शव करीब दो तीन पुराना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी. शवों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
