हरिद्वार में स्पा सेंटर एवं सैलून की आड़ में वेश्यावृत्ति का खुलासा, 2 पुरुष समेत 5 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में।
हरिद्वार- कहने को तो हरिद्वार धर्मनगरी है, लेकिन यहां कई अनैतिक काम भी हो रहे हैं। जिसके चलते हरिद्वार बदनाम हो रहा है। ऐसा ही एक मामला एक मॉल से सामने आया है। जहां एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। स्पा सेंटर के अंदर से 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें अब हिरासत में ले लिया गया है।
दरअसल, हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। बीती रोज यानी 26 अगस्त की शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मॉल में स्थित स्पा एंड सैलून सेंटर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। जिन्हें आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया। साथ ही सभी को हिरासत में लेकर सिडकुल थाने लाया गया। स्पा सेंटर में पकड़े गए ऋषिकेश निवासी दो पुरुष सचिन और गणेश समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस की मानें तो स्पा सेंटर एवं सैलून संचालिका हरियाणा की रहने वाली है. जिसके खिलाफ पुलिस ने अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की है। इसके साथ ही देह व्यापार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी, हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल, ने बताया कि जिस्मफरोशी की मुख्य आरोपी महिला सिडकुल (हरिद्वार) की रहने वाली है, जो कई सालों से अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर एवं सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी. इसके अलावा अन्य स्पा सेंटर में भी अनियमितताएं मिली हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में वेश्यावृत्ति का धंधा जोरों पर चल रहा है. जिसकी तस्दीक आए दिन सामने आ रहे जिस्मफरोशी के मामले दे रहे हैं। कभी हेल्थ क्लब में तो कभी होटल तो कभी स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हो रहा है। कई ऐसे मामलों पर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन जिस्मफरोशी में लिप्त लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जो हरिद्वार की पवित्रता और आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि हरिद्वार में जिस्मफरोशी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 

