– अनियंत्रित स्कूल बस सड़क किनारे खाई में पलटी, मची चीख पुकार, एक दर्जन से अधिक बच्चे घाय
हल्द्वानी – हल्द्वानी में लालकुआं कोतवाली के बरेली रोड के जयपुर बीसा गांव में बच्चों को लेकर निजी स्कूल को जा रही एक स्कूल बस दूसरी स्कूल बस को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई. बस के पलटते ही बच्चों और राहगीरों में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं सभी बच्चों को तत्काल मुखानी स्थित साई हॉस्पिटल ले जाया गया जिनका इलाज चल रहा है।
हादसे में चालक परिचालक को भी गंभीर चोटे आई है स्कूल बस पलटने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल की बस अचानक पलट गई यह खबर सुनते ही क्षेत्र के अभिभावक गहरी चिंता में आ गए, और स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों की कुशल पूछने में लग गए हैं जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू क्षेत्र के पदमपुर देवलिया गांव में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, बस स्कूली बच्चों को लेकर रामपुर रोड क्षेत्र से आ रही थी घटनास्थल स्कूल के बिल्कुल नजदीक होने के चलते घायल बच्चों एवं परिचालक को लेकर निजी वाहनों से हल्द्वानी के मुखानी स्थित साई हॉस्पिटल में ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि कई बच्चों को वहा भर्ती किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पदमपुर देवलिया के बीच चौराहे के समीप दो स्कूल बसें आपस में साइट ले रही थी तभी एक बस अधिक किनारे चले जाने के चलते सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जैसे ही स्कूल बस सड़क किनारे पलटी तो बच्चों में चीख पुकार मच गई, आसपास के लोगों ने तुरंत ही बच्चों को बस से बाहर निकाला. मौके पर पहुंच प्रशासन ने बताया कि स्कूल बसों बस में करीब 36 बच्चे सवार थे जहां एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं. तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार चल रहा है दुर्घटना की जांच में कुछ भी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी 

