कैंचीधाम-गोलीकांड में रेस्टोरेंट मालिक अरेस्ट,न्यायालय में पेश किया गया।
नैनीताल- उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचीधाम के समीप रेस्टोरेंट गोलीकांड में मुकदमा दर्ज होने के बाद होटल स्वामी ने कोतवाली में किया सरेंडर। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मैजिस्ट्रेटी के सम्मुख पेश किया।
नैनीताल जिले के कैंचींधाम के समीप शुक्रवार देररात एक रेस्टोरेंट में गोली लगने से टैक्सी वाहन चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह की मृत्यु हो गई थी। बेतालघाट निवासी मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए होटल स्वामी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद होटल स्वामी ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
शुक्रवार रात रेस्टोरेंट के अंदर एक कमरे में होटल स्वामी रमेश किरौला की रिवाल्वर से चली गोली से बेतालघाट ब्लाक के गडखेत निवासी आनंद सिंह की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची भवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई घनश्याम के नहीं पहुंचने के कारण रविवार को उसकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हो सका। घनश्याम ने होटल के मालिक रमेश किरौला के खिलाफ भवाली कोतवाली में तहरीर सौंपी।
एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी आनंद पुलिस गिरफ्त में आ गया था जिसे न्यायिक मैजिस्ट्रेटी के सम्मुख पेश किया गया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
