उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़, पहाड़ से मैदान तक दिखेगा असर।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में अक्टूबर की तपिश भरी दोपहरों और ठिठुरन भरी सुबह-शाम के बीच मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार फिलहाल प्रदेश भर में दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
फिलहाल शुष्क मौसम, दिवाली तक राहत⤵️
राज्य के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों धूप तेज और आसमान साफ बना हुआ है। दिन के तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा रही है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की सिहरन महसूस की जा रही है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, और मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
मैदानी क्षेत्रों में दिन में गर्मी, पहाड़ों में गिर रहा पाला⤵️
शुष्क मौसम के चलते मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर आदि में दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास बना हुआ है। वहीं पर्वतीय जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट आने लगी है और कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरने की भी खबरें हैं। इससे पहाड़ों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।
मंगलवार से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ⤵️
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पर्वतीय जिलों खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड में इजाफा होगा। इस मौसमी बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा, जहां दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर के साथ ही ठंड धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
