Haridwar News– रेलवे ट्रैक पर दो युवकों को रील बनाना इतना भारी पड़ गया कि जिसकी कीमत उनको अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। मोबाइल से रील बनाते समय हरिद्वार के लस्कर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला मौके पर पहुंचीं, उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 
