पौड़ी। लोकसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी के रुप में तैनात एक गुरुजी प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान गुरुजी ने नशे में जमकर हुडदंग मचाया।
सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने उक्त कार्मिक के खिलाफ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने, नशे में रहने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु
कर ली है। कार्मिक का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने बताया कि पौड़ी में आयोजित लोकसभा चुनाव के सामान्य व ईवीएम प्रशिक्षण में तैनात शिक्षक ने शराब पीकर हंगामा किया। निर्वाचन कार्य को जानबूझकर प्रभावित करने का काम किया।
उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस से उक्त कार्मिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी गई है।
जीआईसी धोबीघाट में सेवारत शिक्षक रविंद्र कुमार के खिलाफ शराब पीकर हुडदंग मचाने, सरकारी कामकाज में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उक्त कार्मिक का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है।- लोकेश्वर सिंह, एसएसपी पौड़ी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

