- निजी स्कूल फीस को लेकर न करें मनमानी : शिक्षा निदेशक
देहरादून। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह विष्ट ने निजी विद्यालयों को फीस वृद्धि को लेकर मनमानी न करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय में स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ हुई बैठक में कहा, अचानक फीस नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।
शिक्षा निदेशक ने कहा, बच्चों के स्कूल में दाखिले के दौरान ही यह तय हो जाना चाहिए कि हर साल फीस में कितनी वृद्धि होगी। ताकि अभिभावक इसके लिए पहले से तैयार रहें, लेकिन देखने में आया है कि निजी स्कूल अचानक फीस में मनमाने तरीके से वृद्धि कर रहे हैं। अगले शिक्षा सत्र में कितनी फीस बढ़ेगी इसे स्कूल के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया जाना चाहिए। निदेशक ने यह भी कहा, स्कूल परिसर में किताबें नहीं बिकनी चाहिए। इसके अलावा किसी अभिभावक को
- शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश
किसी खास दुकान से पाठ्य पुस्तकें खरीदने के लिए न कहा जाए। बैठक में निजी विद्यालयों की ओर से बताया गया कि आरटीई के तहत मान्यता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। स्कूल पहले से मान्यता प्राप्त हैं, ऐसे में उनसे इस तरह का शुल्क न लिया जाए।
इसके अलावा जो स्कूल पहले शुल्क जमा करा चुके हैं। उनसे मान्यता नवीनीकरण के नाम पर शुल्क मांगा जा रहा है। शिक्षा निदेशक ने कहा, इस मसले पर शासन को विशेष रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, अभिभावक फीस के संबंध में आरटीआई के तहत विद्यालयों से सूचना ले सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
