Apl rashancard uttarakhand

उत्तराखंड- राशन कार्ड धारक कृपया ध्यान दें, अब राशन कार्ड के लिए आया नया अपडेट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News: हर माह कंट्रोल से मिलने वाला मुफ्त राशन तो जनता को मिलता ही है। किंतु अब इस राशन को प्राप्त करने के लिए आप के राशन कार्ड को डिजिटल होना पड़ेगा।

जी हां खाद्य मंत्री रेखा आर्य के अनुसार माह अगस्त से उत्तराखंड राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल , चीनी ,दालें डिजिटल कार्ड के माध्यम से ही मिलेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा

सरकार के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को जुलाई महीने तक अपने राशन कार्ड को डिजिटल करवाना पड़ेगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार डिजिटल राशन कार्ड परियोजना के तहत तेजी से काम कर रही है। जुलाई तक डिजिटल राशन कार्ड बनने के बाद आगामी अगस्त से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से डिजिटल राशन कार्ड के जरिए आम जनता मुफ्त में राशन आसानी से पा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट

जानिए क्या है डिजिटल राशन कार्ड

स्मार्ट राशन कार्ड फटने, गलने जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा। इसे कैरी तो आसान होगा ही इसके अलावा राशन कार्ड का यूनिक नम्बर पूरे देश में एक ही उपभोक्ता का होगा। इतना ही नहीं डिजिटली तौर पर स्मार्ट कार्ड के इस यूनिक नम्बर से उपभोक्ता अपने राशन की पूरी डिटेल्स भी आसानी से ले सकेंगे। इससे लाभार्थी ये अपडेट भी ले सकेंगे कि उन्होंने कब-कब और कितना राशन लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें