- पिथौरागढ़ में नाबालिग से किया दुराचार,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भागकर उसके साथ दुराचार करने का मामला आया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 2 घंटे बाद ही किशोरी को बरामद किया. इसके बाद चंद घंटों में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
20 जुलाई को थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल के लिए निकली थी. लेकिन स्कूल नहीं पहुंची. काफी तलाश की लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली. सूचना पर थाना गंगोलीहाट में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट द्वारा पुलिस टीम के गुमशुदा की तलाश शुरू की गई।

सूचना मिलने के 2 घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने उक्त गुमशुदा को उसके गांव के पास के जंगल से बरामद किया. बरामद बालिका द्वारा बताया गया कि पवन कुमार पुत्र हरीश राम द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया. जिस आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई. पुलिस ने आरोपी को सर्विलांस सेल की मदद से पीड़िता के गांव से ही गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
