देहरादून- आज के जमाने में सहनशीलता की कोई जगह नहीं है। छोटे-मोटे विवाद मारपीट और हत्या की वारदातों में तब्दील हो रहे हैं।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पत्नी की गला दबाकर पति ने हत्या कर दी है। बता दें कि पति के बार बार कहने पर भी पत्नी ने ऑनलाइन लूडो खेलना नहीं छोड़ा।

बीती सुबह करीब 7:00 बजे हरभजवाला निवासी 47 वर्षीय चंगेज खान आईएसबीटी पुलिस चौकी में पहुंचा और उसने पुलिस को बताया है कि उसने अपनी पत्नी सवाना की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव समेत एसएसआई और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी चाय की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी सवाना जब मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेल रही थी तो पति ने कई बार मना किया। लेकिन बात नहीं मानने पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई 
